फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
नासरपुर नहर पुल पर धरना भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता। (स्त्रोत मोर्चा) मवाना।
विज्ञापन
नहर पुल पर निर्माण के चलते वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नासरपुर नहर पुल को निर्माण के लिए तोड़ने के बाद वहां पर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की है। इसे लेकर मंगलवार शाम से कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जो बुधवार को भी जारी रहा।
मंगलवार की शाम भाकियू संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी ग्रामीणों के गांव नासरपुर में नहर पुल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीते 15 दिन से कई गांवों भिड़वारा, सिखेड़ा, ऐंची कला व ऐंची खुर्द आदि के किसान अपने गांव के गन्ने के तौल केंद्र को लेकर परेशान हैं। नहर पुल को तोड़कर निर्माण किया जा रहा है। इससे गन्ना सेंटर से मवाना मिल जाने वाले गन्ने को मिल ने ले जाने से मना कर दिया है। किसानों को अपना गन्ना खुद मिल में लेकर जाना होगा। किसानों ने कहा कि नहर के रास्ते का समाधान जल्द किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार से नहर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर पुल का निर्माण बंद करा दिया गया है। जब तक प्रशासन द्वारा किसानों के लिए दूसरे रास्ते की व्यवस्था नहर पर नहीं की जाती तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर ठेकेदार और जेई पहुंचे और वार्ता की लेकिन सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

धरने पर जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सन्नी चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता, राहुल भाटी, शादाब सैफी, निगम पहलवान, विकास भाटी, राहुल भाटी, निगम पहलवान, मच्छर सिंह, अमित नागर, शादाब सैफी, सूरज कुमार, मनोज मावी, विकास भाटी, प्रदीप नागर आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें