फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पावर लिफ्टर घनिष्ट का किया सम्मान

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में गोल्ड मैडल जीतकर लौटे छात्र का सम्मान करते प्रधानाचार्य और शिक्षक। (स्त्रोत
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर काॅलेज के पावर लिफ्टर घनिष्ट का राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गया है। कॉलेज में समारोह आयोजित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने की।
काॅलेज के कक्षा 11वीं के छात्र पावर लिफ्टर घनिष्ट काे प्रधानाचार्य ने पटका व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि छात्र ने 52 किलो भार वर्ग में 210 किलोग्राम वजन उठाते हुए विगत दिनों जमशेदपुर, झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र, जनपद व प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। 25 दिसंबर को नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए घनिष्ट ने क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना निवासी खिलाड़ी घनिष्ट के पिता पेपर मिल में कार्यरत हैं। बड़ी बहन गुंजन भी जनपद स्तरीय मेधावी छात्रा रही है। घनिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं प्रधानाचार्य को दिया। इस मौके पर प्रवक्ता संजीव कुमार, अरविंद विजयी, जयमंगल, देवेंद्र कौल, सर्वेश, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें