मेरठ। मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर बुधवार को मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुलपति मेजर दीप अहलावत एवं समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कुलपति द्वारा मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों से उनकी तरह अपने देश का नाम पूरे विश्व में चमकाने की अपेक्षा की गई।विद्यार्थियों द्वारा खेल के क्षेत्र में भारत देश का नाम विश्व में शीर्ष पर ले जाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कुलपति महोदय के साथ कुलसचिव सुनील कुमार झा, प्राध्यापक डॉ. सत्यंत, डॉ. पूनम भंडारी, गेस्ट फैकल्टी सुश्री श्रीजा सिंह एवं शिवांश पाल एवं समस्त विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।