मेरठ। दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम में आईटीएफ ताइक्वांडे नेशनल सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आकांक्षा, इनाया ने ब्लू बेल्ट, रुद्रव और अद्विक ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। प्रभात ने ग्रीन स्ट्राइप बेल्ट, शारवी ने येलो, आयत शाह, ज्ञानवी, मायरा, तनिषि, प्रेश, आशनी ने येलो स्ट्राइप बेल्ट प्राप्त की। इस मौके पर अध्यक्ष बी राजेंद्रन व रचना चौरसिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद