फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पावर हिटर्स की टीम ने 21 रन से जीता मैच

विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पावर हिटर्स और व्हाइट पैंथर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें पावर हिटर्स की टीम ने 21 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

पावर हिटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 41 गेंद में 98 रन की पारी खेली। कुलदीप ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अमित और शेखर तोमर ने दो-दो और आजाद ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट पैंथर की टीम 13 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रिंस ने 70 रन की पारी खेलीर। शुभम ने भी 14 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मोहित शर्मा ने 3, कुलदीप ने 2, इमरान और अंकित ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें