फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेना के जवानों को दिया मुर्गीपालन प्रशिक्षण का शुभारंभ

Mon, 12 Jan 2026 05:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय के कुक्कुट अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को सेना के जवानों के लिए 21 दिवसीय व्यवसायिक मुर्गीपालन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में 31 सैनिकों को व्यवसायिक मुर्गीपालन से संबंधित तकनीक ज्ञान का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद वह व्यवसायिक मुर्गीपालन कर अपना रोजगार शुरू कर सकेंगे। कुलपति डॉ. केके सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम रक्षा मंत्रालय के साथ किए गए समझौता हस्ताक्षर के तहत किया जा रहा है।अब तक कृषि से संबंधित विषयों पर जिसमें मुर्गीपालन भी सम्मलित है पर 12 प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं। जिनके माध्यम से तकनीकि ज्ञान प्राप्त कर काफी पूर्व सैनिक अपने व्यवसाय प्रारम्भ कर चुके है। मुर्गी पालन आय सर्जन का एक सशक्त माध्यम है, जिसकों तकनीकि ज्ञान के साथ किए जाने पर निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध हुआ है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक डीके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को मुर्गी पालन विषय मुर्गियों की उन्नत नस्ल आवास व्यवस्था, पोषण, तकनीकी जानकारियां, मुर्गियों में होने वाली मुख्य बीमारियां, उनके लक्ष्ण व इलाज आदि के बारे में जानकारी दी। डॉ. अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. टीके सरकार, विजय सिंह, डॉ. शिवानी साहू, श्रेया रावत, कुलदीप त्यागी, अरविन्द कुमार, महेश, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें