मवाना। महाशिवरात्रि पर पवित्र स्थानों से कांवड़ में जलाभिषेक के लिए जल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए नहर पटरी पर गड्ढों के कारण परेशानियों का सामना करना पडेगा। फाल्गुन मास में 15 फरवरी को महाशिवात्रि का पर्व है। शिवभक्त कांवड़िया ऋषिकेश, हरिद्वार आदि पवित्र स्थानों से काफी संख्या में पवित्र गंगाजल कांवड़ में लेकर गंगनहर पटरी से होते हुए अपने अपने गंतव्य की ओर गुजरेंगे। इस समय मवाना गंगनहर पटरी की स्थिति खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं। इस कारण कांवड़ियों की राह पथरीली होगी। यदि बारिश होती है तो कीचड़ हो जाने से हालात और अधिक खराब हो जाएंगे।
गंगनहर पटरी से अलीगढ़, बुलंदशहर, सिंभावली, गुलावटी, हापुड़, किठौर आदि स्थानों के शिव भक्त हरिद्वार आदि से जल लेकर गुजरते हैं। सिंचाई विभाग की अनदेखी के कारण गंगनहर पटरी जगह-जगह गड्ढे होने से खस्ताहाल है। एसडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि कांवड़ पटरी को कांवड़ यात्रा से पूर्व दुरुस्त करा दिया जाएगा।
खस्ता हाल नहर पटरी। (मवाना)