सिर्फ 20 दिन में 90 कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण का खतरा जिले मेें एकाएक बढ़ गया है। एक के बाद एक केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। जिले में 21 मई तक सिर्फ 27 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। लेकिन इसके बाद एकाएक संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। जिले में अभी तक संक्रमण के 117 मामले सामने आ चुके हैं। औसत रोज चार से अधिक मामले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किल भी बढ़ रही है।
डौला, डौलचा और खेकड़ा में कंटेनमेंट जोन
डौला, डौलचा गांव व खेकड़ा कस्बे की अहिरान पट्टी की चेयरमैन वाली गली में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन की संस्तुति के आधार पर खेकड़ा कस्बे की पट्टी अहिरान चेयरमैन वाली गली में तीन कोरोना पॉजिटव केस मिलने पर यहां एपिक सेंटर से पूरब में सूरमा वाली गली तक, पश्चिम में यादव चौक तक, उत्तर में भूमिया तथा दक्षिण में डाकघर के पहले तक कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है।
मुजफ्फरनगर जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को सात और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि कवाल जीआईसी में क्वारंटीन लोगों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये प्रवासी श्रमिकों के परिजन हैं।
इसके अलावा अलमासपुर गांव में सोमवार को जो महिला पॉजिटिव मिली थी, उसके चार परिजनों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , जो कि डीपीएस के क्वारंटीन केंद्र में भर्ती है। जिले में अब 64 एक्टिव केस हो गए हैं। टोटल 132 हो गए हैं, जिनमें से 68 लोग ठीक हो चुके हैं।