प्यारे लाल शर्मा स्मारक मे जनसंख्या समाधान फांउडेशन के कार्यक्रम मे आये मुख्य अतिथि श्री इंन्द्
मेरठ। आरएसएस के राष्ट्रीय पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की पहली आवश्यकता है। अगर कानून बनने में देरी हुई तो देश में गृहयुद्ध के हालात होंगे। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में 11 से 13 अक्टूबर के बीच मेरठ से दिल्ली की पदयात्रा का आयोजन होगा।
वह प्रस्तावित इस तीन दिवसीय पद यात्रा के संबंध में हुई समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। यह बैठक बुधवार को पीएल शर्मा स्मारक में हुई। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी और डॉ. सूरी आदि ने लोगों से इस पदयात्रा में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में कहा गया कि पदयात्रा में खरखौदा, मवाना, सरधना और मोदीनगर के हर घर से एक व्यक्ति शामिल होगा। इसका संचालन ममता सहगल ने किया। बैठक में अनिल चौधरी, संदीप अल्फा, डॉ. जेवी चिकारा, रविंद्र गुर्जर, कमल दत्त शर्मा, अजय गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता और अतुल जैन आदि रहे। गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजंस (एनआरसी) का मुद्दा गरमाया हुआ है।
---
‘ बहुत जल्द एनआरसी लागू होने की संभावना’
मेरठ। भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बहुत जल्द एनआरसी लागू होने की संभावना है। यह अगले महीने तक भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी एनआरसी को लेकर गंभीरता से विचार की बात कह चुके हैं।