यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में कोतवाली अंतर्गत खालापार क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर में देररात 1 बजे फूड प्वाइजनिंग से सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। पुलिस ने सभी लोगों को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 45 लोगों को भर्ती किया है, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
जानकारी अनुसार, खालापार क्षेत्र के किदवई नगर में मोहर्रम के बाद बुधवार शाम शिया समाज की मजलिस थी। मजलिस में शामिल लोगों को रात 9 बजे चटनी के साथ समोस बांटे गए था। देरात मजलिस के बाद लोगों अपने घर आ गए। घर आने के बाद रात 1 बजे लोगों का चक्कर और उल्टी की शिकायत हुई। एकाएक सौ से ज्यादा लोगों को फूड प्वायजनिंग हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया। लोगो ने रात को ही 108 एंबुलेस को फोन पर मौके पर बुलाया।
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी किदवई नगर पहुंच गई। पुलिस ने सभी बीमार बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार लोगों में करीब 3 दर्जन बच्चे और दो दर्ज महिलाएं शामिल हैं। सीएमएस पकंज अग्रवाल ने बताया कि देररात 45 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/