फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की पूनम पंडित का एसएसपी आवास पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर की पूनम ने किया एसएसपी आवास पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। किसान आंदोलन में चर्चाओं में आई बुलंदशहर की पूनम पंडित शुक्रवार दोपहर एसएसपी आवास पर पहुंची। एसएसपी से मुलाकात न होने पर पूनम ने हंगामा कर दिया। दरोगा से उनकी नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद वह शाम को एसएसपी से मिलीं।
विज्ञापन

पूनम पंडित अपनी बहन के घर माधवपुरम आई हुई थी। ढाई माह पहले माधवपुरम निवासी पवन बंसल ने पूनम पर टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इसका मुकदमा ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज है। इसी मामले में शुक्रवार दोपहर तीन बजे पूनम एसएसपी आवास पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों ने एसएसपी से मुलाकात नहीं कराई। वहीं पूनम ने बताया कि शाम को एसएसपी प्रभारकर चौधरी से मुलाकात हुई। एसएसपी का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, आरोपी पर कार्रवाई होगी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि इस केस की जांच साइबर सेल में चल रही है। साइबर सेल से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें