फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब की सफाई नहीं, गलियों में जलभराव

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव जैनपुर में गंदगी से भरा तालाब। संवाद
विज्ञापन
जैनपुर के ग्रामीणों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जैनपुर स्थित तालाब की वर्षों से सफाई न होने के कारण ग्रामीणों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण गांव की कई गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। हालात यह हैं कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के अधिकांश हिस्से पर अवैध कब्जा हो चुका है। तालाब के चारों ओर मकान बनाए जाने के कारण वह बाहर से दिखाई भी नहीं देता। कभी गांव की पहचान रहा यह तालाब अब दलदल में तब्दील हो चुका है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी तालाब में ही जमा रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण नसीम अहमद, महताब, इमरान, ने बताया कि तालाब में बच्चों और पशुओं के फिसलकर गिरने का खतरा हर समय बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में घरों के बाहर गंदा पानी भर जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा अवैध कब्जों को हटाने की मांग की है। ताकि गांव को जलभराव और संभावित हादसों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें