संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों व वीर नारियों की भूमि संबंधी शिकायतों, विवादों तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में आई 10 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। पूर्व सैनिक रामफल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 10 एकड़ जमीन देने के आदेश पर आज तक अमल नहीं हुआ। पूर्व सैनिक रमनपाल, वीरपाल सिंह, वीर रानी बिरोज देवी, पूर्व सैनिक नवनीत सिंह नैन आदि ने शिकायतें रखी। संवाद