फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन के बाद भी बिक रही पॉलीथिन

Sat, 23 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पॉलीथिन बैन का नियम मेरठ में फेल साबित हो रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक मेरठ छावनी को इस संबंध में कोई जानकारी ही नहीं दी गई है। दुकानों और ठेलों पर धड़ल्ले से पॉलीथिन में सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन छावनी में पॉलीथिन के   प्रयोग पर पहले से ही रोक है। पॉलीथिन (कैरी बैग) का यूज करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उधर, मेरठ की पॉलीथिन इकाइयों के संचालकों में इकाई चलाने को लेकर भ्रम है।

शहर में 80 से ज्यादा छोटी-बड़ी पॉलीथिन इकाइयां हैं। ये मुख्य रूप से टीपीनगर, मोहकमपुर, शताब्दीनगर, हापुड़ रोड, मवाना रोड, बागपत रोड क्षेत्रों में हैं। इनमें से कुछ शुक्रवार को बंद रहीं तो कुछ चलती रहीं। प्लास्टिक प्रोसेसिंग, मैन्यूफैक्चरिंग एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग ने बताया कि सरकार से हमें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


व्यापारियों में आक्रोष
पॉलीथिन विक्रेता शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता से मिले। उन्होंने अध्यक्ष से भ्रम की स्थिति में कारोबार चौपट होने की बात कहीं। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह जिला प्रशासन से इस संबंध में वार्ता कर समस्या का हल निकलवाएंगे।

पॉलीथिन प्रतिबंध के लिए व्यापारियों को दिए गुलाब
सिटी फाउंडेशन संस्था की ओर से शुक्रवार को रजबन बाजार हनुमान चौक पर पॉलीथिन प्रतिबंध के लिए हर्ष जताया। सदस्यों ने बाजार के सभी व्यापारियों को इस नियम को मानने के लिए गुलाब देकर अपील की। अध्यक्ष हसीन अहमद, विशाल श्रीवास्तव, किशोर, मुकेश यादव, अली हसन, मलिक, आदिल अंसारी, पप्पू, साजिद, राशिद, शारिक आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें