आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सपाइयों का कलक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन
सपा के झंडे लेकर कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, की नारेबाजी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सपाइयों ने सोमवार को आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
सपाइयों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट है। जनपद रामपुर में 17 साल के नौजवान सोमेश की पुलिस द्वारा हत्या, जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र में मासूम दलित बालिका की हत्या। केस का अभी तक ना खुलना। इससे साफ है कि कानून व्यवस्था कितनी खराब है। पेपर लीक कराने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, मृदुला यादव, वकीला बेगम, नेहा गौड़, मधु जाटव, मिथलेश जाटव, धनीराम गौतम, निरंजन सिंह, रविन्द्र प्रेमी, हिमांशु सिद्धार्थ, योगेंद्र शौल्दा, शशीकांत गौतम, मुमताज आलम, सम्राट मलिक, नकुल स्याल, मुनीर इंचौली, हैविन खान, तस्सवर अली, फाजिल खान, फिरोज खां, मुकुल त्यागी, खुर्रम इंचौली, गौरव अल्लीपुर, नितिन त्यागी, किशन जाटव, बूंदू खां अंसारी, ओमप्रकाश महामाना, शाहरुख लालकुर्ती, पृथ्वी सिंह प्रजापति, विनय चौधरी आदि रहे।
======
फोटो
पुलिस परीक्षा रद्द होने पर थापरनगर में प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थापर नगर में प्रदर्शन किया। सपा नेता परविन्द्र ईशु ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के मंत्री की अर्थी निकलेंगे। युवाओं को छलने का कार्य किया गया है।