फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फुहारों से कम हुआ प्रदूषण, एक्यूआई 198 दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। खराब चल रही हवा में दो दिन से सुधार आया है। हवा के सुधरने से प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। अभी हवा के चलने से थोड़ा सुधार के आसार हैं। मौसम में बदलाव से दिन का तापमान गिरा, जबकि रात का तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन

रात में हुई बारिश की फुहारों के बीच मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स गिरा है। हल्की बूंदाबांदी से एक्यूआई में सुधार आया है। पिछले तीन दिन से लगातार एनसीआर में एक्यूआई गिरने से हवा की सेहत में सुधार हो रहा है। दिन में हवा भी चल रही है और एक्यूआई भी कम हो रहा है। सुबह के समय स्मॉग बना हुआ है। रात के समय भी स्मॉग का असर दिख रह है। दिन में थोड़ी राहत है। सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 198 दर्ज किया गया, जबकि शहर में जयभीमनगर 230, गंगानगर 159, पल्लवपुरम 238, बेगमपुल 220, दिल्ली रोड 231 दर्ज किया गया है। पिछले तीन दिन में एक्यूआई में 144 की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री व रात का न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के रात के तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अभी दो तीन दिन तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि रात का तापमान बढ़ गया था, मंगलवार से रात के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय मौसम में नमी के चलते कुछ जगह पर कोहरा भी दिखेगा। हवा के चलने से दिन में प्रदूषण से राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें