फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: 92 भट्ठों पर लगाया तीन करोड़ से ज्यादा का जुर्माना, 15 दिसंबर तक रहेंगे पूरी तरह बंद

Tue, 26 Nov 2019 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर में फैला प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामान्य तरीके से संचालन करने पर मुजफ्फरनगर और शामली जिले के 92 ईंट भट्ठों पर करीब तीन करोड़ नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन भट्ठों को जिगजैग तकनीक में कनवर्ट किए बिना ही संचालित किया जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई से भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन


कुछ समय पहले एनसीआर में प्रदूषण को लेकर बेहद खराब हालात चल रहे थे। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली जिलों में एक्यूआई बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया था। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाया। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय ने बताया कि नवंबर माह में चले अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर जिले में 42 ईंट भट्ठे संचालित पाए गए थे। इन्हें जिगजैग तकनीक में कनवर्ट नहीं किया गया था। 

उन्होंने बताया कि इन ईंट भट्ठों पर एक करोड़ 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त शामली जिले में भी 50 ईंट भट्ठों पर एक करोड़ 87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन ईंट भट्ठों को जून 2018 की समय सीमा निर्धारित होने के बावजूद जिगजैग तकनीक में नहीं बदला गया। चेतावनी देने के बावजूद भट्ठों की तकनीक कनवर्ट नहीं करने पर इनके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। मुजफ्फरनगर जिले में कुल 333 और शामली जिले में भी लगभग 250 ईंट भट्ठे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: एनजीटी ने ईंट भट्ठों के संचालन पर लगाई रोक, अगले आदेश तक रहेंगे बंद

विज्ञापन

माह की शुरुआत में भी हुई थी कार्रवाई 
जनपद जनपद में नवंबर माह की शुरुआत में भी ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि अक्तूबर माह के अंत और नवंबर की शुरुआत में 40 ईंट भट्ठों पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 

15 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रहेंगे भट्ठे
एनजीटी के आदेश के अनुसार 15 दिसंबर तक ईंट भट्ठों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। एनजीटी में एनसीआर क्षेत्र में शामिल सभी तरह के ईंट भट्ठों पर मिट्टी के खनन, ईंटों की पथेर व फुंकाई आदि कार्य पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद एनजीटी के जो आदेश होंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें