फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंची, पुलिस तैनात

विज्ञापन
ब्लॉक माछरा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए बैलेट बॉक्स व अन्य सामग्री लेकर जाती पोलिंग पार्टी। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
माछरा/माछरा। गांव बहरोडा में ग्राम प्रधान के उपचुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। आज(सोमवार) मतदान होना है। 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। ब्लॉक माछरा के निर्वाचन अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि बहरोड़ा में प्राइमरी पाठशाला 1 एवं 2 में पांच बूथ बनाये गए हैं। पांच पार्टियां बैलेट पेपर व अन्य सामग्री सहित भेजा गया है। गांव में एक सीओ, तीन इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, 24 कांस्टेबिल तथा 10 महिला कांस्टेबिल सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, सरधना ब्लॉक के कुशावली गांव में भी आज उपचुनाव के लिए मतदान होना है। 23 जनवरी को हेमंत कुमार पुत्र भोपाल, गोविंदर पुत्र भोपाल, रोहित पुत्र प्रेमपाल, रेखा पत्नी सुनील, महेश पुत्र रामपाल ने नामांकन पर्चा भरा था। खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी ने बताया कि तीन फरवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान व पांच फरवरी को परिणाम आएगा।
विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी
माछरा। ब्लॉक माछरा से पोलिंग पार्टी की सुरक्षा में तैना पुलिस बल ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इंतजार के बाद इंस्पेक्टर किठौर ने ब्लॉक से पोलिंग पार्टी को लेकर गांव बहरोड़ा मतदान स्थल तक पहुंचा। बैलेट पेपर की सुरक्षा में तैनात दरोगा व सिपाही देर शाम तक नहीं पहुंचे। जबकि इनकी ड्यूटी एसएसपी द्वारा लगाई गई है। पोलिंग पार्टी को 4500 बैलेट पेपर लेकर मतदान स्थल पहुंचना था। इसके लिए पुलिस सुरक्षा नहीं मिली। माछरा ब्लॉक पर करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद पहुंच किठौर इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी व माछरा चौकी इंचार्ज रामेश्वर सिंह पोलिंग पार्टी की बस लेकर बहरोड़ा पहुंचे। वहीं, देर शाम तक बैलेट पेपर की सुरक्षा में लगे दरोगा व सिपाही मौके पर नहीं पहुंचे। इस मामले में सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जिनकी ड्यूटी लगी है समय से पहुंचना था। हालांकि पोलिंग पार्टियां को बूथों तक पहुंचा दिया है। वहीं, जो ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें