फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर पाथौली में पथराव, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें जमकर पथराव हुआ और लाठी ठंडे चले। संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक गांव में रविवार की सुबह छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से छतों से पथराव किया गया। जिससे भगदड़ मच गई। काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर लोगों पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए घायलों को सीएचसी सरूरपुर भर्ती कराया। घायलों में दोनों पक्षों से राजुदलारी, प्रेमवती, लोकेंद्र, मांगेराम सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाने पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। हालांकि दोनों पक्षों के लोग थाने पर समझौते का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में तहरीर नही आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें