बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के चलते ब्रांडेड गारमेंट की मेरठ में आपूर्ति काफी हद तक प्रभावित हुई है। दीपावली के सीजन के लिए गारमेंट आदि के आर्डर और सप्लाई अगस्त मध्य से अंत के बीच शुरू हो जाती हैं। शहर के व्यापारियों ने कई बड़ी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों को दीपावली के लिए आर्डर भी देने शुरू कर दिए हैं।
अगस्त माह के अंत तक माल आपूर्ति आश्वासन दिए जा रहे हैं। लेकिन व्यापारियों को चिंता सता रही है कि यही हालात रहे तो दिवाली के सीजन में कारोबार प्रभावित हो सकता है। स्मृति क्रिएशन की संचालक स्मृति गुप्ता ने बताया कि बड़ी ब्रांडेड कंपनियों की शर्ट, ट्राउजर, पेंट, सूट आदि की स्टिचिंग, पैकिंग आदि बल्क में बांग्लादेश में होती है।