पुलिस लाइन स्थित फॉरेंसिक क्लास में प्रशिक्षण प्राप्त करते पुलिसकर्मी
- फोटो : arnia news
पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने फोरेंसिक क्लास का उद्घाटन किया। इसमें काल्पनिक साक्ष्यों के जरिये रिक्रूट आरक्षियों ( प्रशिक्षु सिपाहियों) को क्राइम सीन (मौका-ए-वारदात-घटना स्थल) को सुरक्षित रखने और साक्ष्य जुटाने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में काल्पनिक साक्ष्य रखे गए। इसके अंतर्गत फंदे पर लटका हुआ पुतला दर्शाया गया। एसएसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों को अपराध स्थल प्रबंधन का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि किसी भी आपराधिक घटना की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्य संरक्षण आवश्यक है। साक्ष्यों का सही ढंग से संकलन काफी महत्वपूर्ण होता है।