महिला ने देवेंद्र को एक स्टॉक एनालिस्ट का मोबाइल नंबर भी दिया। उनकी बातों में आकर देवेंद्र ने दिसंबर 2025 तक करीब 1.12 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के दौरान पता चला कि ठगी की कुल रकम में से 4.59 लाख रुपये एक फर्म के खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जिसका प्रोपराइटर आकाश अनुरागी है।
पुलिस इस मामले में पहले ही मंजीत महतो, अवदेश यादव, भावेश धवे, साजिद अली, शेख फरहान और विवेक कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। दादरी साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई संदीप की टीम ने आरोपी आकाश अनुरागी को मेरठ से गिरफ्तार किया।