फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट में दोस्त के साथ शराब पी रहा था सिपाही, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशान घाट में दोस्त के साथ शराब पी रहा था सिपाही
विज्ञापन

मेरठ। चाणक्यपुरी में श्मशान घाट में मंगलवार को शराब पी रहे पुलिसकर्मी हुड़दंग कर रहे थे। इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी गई। बाद में पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है। अधिकारियों के जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
पीवीएस चौकी क्षेत्र में चाणक्यपुरी स्थित सांसद आवास से कुछ दूरी पर ही यह श्मशान घाट है। इसी रास्ते पर मंगलवार दोपहर कार सवार दो युवक गाड़ी में शराब पी रहे थे। उनके साथ कोई महिला मित्र भी थी। इसकी सूचना किसी ने अधिकारियों को दे दी। अधिकारियों ने इंस्पेक्टर मेडिकल को निर्देश दिया तो चौकी प्रभारी को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी में दो लोग थे। इनमें से एक यूपी पुलिस में सिपाही है। वह मेडिकल क्षेत्र के प्रवेश विहार में रहा है। उसका दोस्त भी पास में ही रहता है। दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों को चौकी प्रभारी ने फटकार भी लगाई। पहले सिपाही के वर्दी पहनकर शराब पीने की बात कही जा रही थी, लेकिन वर्दी गाड़ी में टंगी थी। महिला मित्र मौके पर नहीं मिली। इस मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें