फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का कत्ल: बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर शव तालाब में फेंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 01 Mar 2022 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बच्ची का शव मंगलवार को तालाब में तैरता देखा गया तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मृतक के परिवार को दी गई। वंशिका की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी ढाई साल की बच्ची बुधवार 26 जनवरी को अपने घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी। जिस पर परिजनों ने अज्ञात में संबंधित थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मंगलवार को घर के सामने ही तालाब में बच्ची का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव रुकनपुर निवासी वंशिका उम्र ढाई साल पुत्री सोनू घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट भावनपुर थाने में दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने बच्ची की बरामदगी को लेकर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। लेकिन पुलिस बच्ची का कोई भी सुराग नहीं लगा सकी।

अपहरण के बाद तालाब में फेंका बच्ची का शव
गांव रुकनपुर निवासी ढाई वर्षीय बच्ची वंशिका के मामले में आशंका जताई जा रही है कि अपहरण के करने के बाद आरोपी ने बच्ची की हत्या कर उसके शव को उसी के घर के समीप तालाब में फेंक कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें