कबाड़ियों की तलाश में दी दबिश
तीसरे दिन भी कबाड़ियों की तलाश में सदर बाजार पुलिस की दबिश जारी रही। सदर पुलिस दो कबाड़ियों को जेल भेज चुकी है। उनसे सोतीगंज के बारे में कई अहम जानकारी जुटाई है। पुलिस ने यह भी दावा किया कि दोनों कबाड़ी पूछताछ में कुछ नहीं बोले। हालांकि उन्होंने सोतीगंज के कुछ कबाड़ियों के नाम जरूर बताए हैं, जो दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में चोरी होने वाली लग्जरी गाड़ी खरीदते हैं।
सीसीटीवी कैमरे होंगे सक्रिय, रजिस्टर में एंट्री जरूरी
पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सोतीगंज में बंद मिलने पर एएसपी कैंट ने नाराजगी जाहिर की है। एएसपी ने कबाड़ियों को सख्त निर्देश दिए कि अगर सीसीटीवी कैमरे या रजिस्टर की एंट्री में छेड़छाड़ हुई तो अबकी बार उसको सीधे जेल भेजा जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी के लिए पुलिस अलग से व्यवस्था बनाने की तैयारी में है। एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के चलते व्यस्तता है। दो दिन बाद सोतीगंज पर खुद कार्रवाई करूंगा। सदर पुलिस की दबिश जारी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/