अभी नहीं किया आवेदन
अभी किसी ने आवेदन नहीं किया है। जो आवेदन करेगा, उसे जिलाध्यक्ष से नो ड्यूज प्रमाणपत्र लेना होगा। आवेदक के लिए जरूरी है कि वह समाजवादी बुलेटिन का मेंबर और पार्टी का सक्रिय सदस्य हो।
-राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा
सपा में इस बार नए चेहरों को मिल सकता है मौका
सपा इस बार नए और युवा चेहरों पर दांव खेल सकती है। आवेदन मांगने के पीछे यही वजह मानी जा रही है। हालांकि सपा ने जिलाध्यक्ष के लिए भी आवेदन मांगे थे मगर पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को ही फिर कमान सौंप दी थी। अभी कार्यकारिणी का भी गठन नहीं किया गया है। महानगर अध्यक्ष की भी घोषणा नहीं हुई है।
कांग्रेस-बसपा और आप की सक्रियता से बेचैनी
पिछले दिनों जिस तरह से विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस यूपी में मुखर रही है और सड़क पर उतरी है इससे सपा में बेचैनी है। भाजपा का विकल्प साबित करने के लिए पार्टी ने संघर्ष शुरू कर दिया है।
उधर, बसपा भी सक्रिय हो रही है और संगठन पर काम शुरू कर चुकी है। दोनों के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/