फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंक खातों की जांच कर कैसीनो खेलने वालों तक पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने होटल हारमनी इन के खातों के बारे में जुटाई जानकारी, बैंक से निकाला जा रहा रिकार्ड
विज्ञापन

एक लाख रुपये था प्रवेश, सीसीटीवी के अलावा बैंक में आई रकम से भी साक्ष्य जुटा रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। होटल हारमनी इन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कैसीनो में प्रवेश के लिए एक लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने वाले होटल मालिक के खातों की जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। इनके नाम आदि की जानकारी हासिल कर आरोपी बनाया जाएगा।

होटल हारमनी इन के अंदर कैसीनो खेलने वाले 32 लोगों को पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर चिहिन्त कर लिया है। होटल में पुलिस कार्रवाई के दौरान कई आरोपी भाग गए थे। लेकिन अभी तक डीवीआर का पासवर्ड होटल स्वामी ने नहीं दिया है। इसके लिए कुछ एक्सपर्ट को बुलाया गया है। इसके बाद डीवीआर को फोरेसिंक लैब भेजा जाएगा। ताकि फुटेज के आधार पर भी वहां से भागते लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस एक लाख रुपये जमा करने वाले लोगों की जानकारी के लिए होटल व संचालकों के बैंक खाते की जानकारी जुटाकर जांच कर रही है। इससे पार्टी में शामिल हुए लोगों की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस सभी आरोपियों की पहचान मुकदमे में शामिल करेगी, जिन-जिन के खातों से एंट्री की रकम होटल हारमनी इन के खातों में पहुंची है। सीसीटीवी के आधार पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

होटल हारमनी इन के तमाम कागजातों के अलावा उनके खातों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। एंट्री का कितना पैसा किस-किस के खाते से आया। इन सभी को साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बनाया जाएगा। चार्जशीट फाइल करने में भी मजबूत साक्ष्य शामिल होंगे। इसके अलावा दीपावली पर किसी होटल में अवैध गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी, मेरठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें