फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एडीएम ब्लाक के 12 कार्यालय का स्थानांतरण शुरू, पार्किंग का भी प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एडीएम सिटी और एडीएमएलए सहित 12 सरकारी कार्यालय शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को दो कार्यालय की फाइल, कुर्सी-मेज और अन्य सामान दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी के कार्यालय कलक्ट्रेट में व एडीएमएलए शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास परिषद के भवन में स्थानांतरित किया जाना तय हुआ है। कचहरी में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही नई बिल्डिंग बनेगी।
अंग्रेजों के जमाने का एडीएम ब्लाक नया बनेगा। निर्माण पर खर्च के लिए पहली किश्त 217 लाख शासन से आ चुकी है। कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस द्वारा इसका निर्माण होगा। एडीएम ब्लाक का पुराना मलबा 32.50 लाख में नीलाम हो गया है। एडीएम ब्लाक में एडीएम सिटी, एडीएम एलए और एसीएम सहित 12 सरकारी कार्यालय हैं। जिनको शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि अपर संयुक्त निदेशक अभियोजन का कार्यालय जीएसटी कार्यालय मंगल पांडेनगर में, सीओ चकबंदी का कार्यालय अपर आयुक्त कार्यालय के सामने, एसीएम चतुर्थ को रजिस्ट्री कार्यालय, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को घंटाघर स्थित टाउन हॉल में और डीपीओ कार्यालय को विकास भवन में शिफ्ट कराया जाएगा। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि कलक्ट्रेट में पार्किंग की व्यवस्था खराब है। कचहरी में मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें