फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस योद्धा ने पीडब्लूडी टीम को 80 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में रविवार को प्रोफेशनल कप में पुलिस योद्धा और पीडब्लूडी इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें पुलिस यौद्धा की टीम ने 80 रन से मैच जीता। टॉस जीतकर पुलिस यौद्धा के कप्तान धर्मेंद्र ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज धर्मेंद्र ने 47 गेंद में 84 रन और राहुल ने 21 गेंद में 67 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पीडब्लूडी इलेवन की ओर से जयंत ने 4 ओवर में 70 रन देकर 2 विकेट और पुनीत ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडब्लूडी इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की तरफ से अंशुल ने नाबाद 37 गेंद में 62 रन और मनीष ने 22 गेंद में 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पुलिस यौद्धा की ओर से दुर्गेश यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट और अविनाश ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच धर्मेंद्र रहे। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें