फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पैदल मार्च निकाला

विज्ञापन
सरधना। नगर में थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए पैदल मार्च निकाला। संवाद
विज्ञापन
सरधना। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सरधना थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। यह मार्च तहसील रोड से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस अड्डा, चौक बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे नगर में निकाला गया।
विज्ञापन

पैदल मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि शरारती तत्वों या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें