अफवाहों पर नहीं कोरोना से बचने पर ध्यान दें
एसएसपी दिनेश कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे तरह तरह की अफवाहों पर नहीं बल्कि कोरोना वायरस से बचाव की सावधानियों पर ध्यान दें। यदि अफवाह फैलाने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फलावदा क्षेत्र में लोक डाउन नहीं दिखा सर। सुबह से ही दुकानें खुलनी शुरू हो गई तथा बाजारों मे सामान खरीदने वालों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया।
बागपत के खट्टा प्रह्लाद पुर के मंदिर से करा दिया एलान, महिलाएं मंदिर में चढ़ाए जल नहीं तो लोग पत्थर के हो जाएंगे, डोला गांव का उदाहरण दिया गया। इसके बाद मंदिर में जल चढ़ाने पहुंची महिलाएं। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने झूठी सूचना फैलाने और ऐलान करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर, मेरठ के हस्तिनापुर में रात्रि लगभग दो बजे पूरे क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई किबिजनौर के किसी गांव में लोग वायरस के कारण सोते ही रह गए। इस अफवाह के बाद लोग पूरी रात एक दूसरे को फोन कर हाल चाल पूछते रहे। कई लोग अपने घरों से बाहर बैठे रहे।
सुबह होने पर जब यह मालूम चला कि यह महज अफवाह थी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पुलिस ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को समझाया कि अफवाहों से दूर रहें। कोरोना वायरस से बचाव पर ध्यान दें न कि अफवाहों पर। वहीं यह भीबताया गया कि लोगों ने अपने घरों के गोबर से दीये बनाकर दीप भी जलाए।
मुज़फ्फरनगरके रतनपुरी क्षेत्र के कई गांवों में सुबह 3 बजे से ही अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग एक दूसरे को फोन करके जगाते नजर आए। इसके पीछे उनका तर्क था कि कई गांव के लोग न जगाने पर सोते ही रह गए। इसके अलावा बड़सू गांव में सुबह 3 बजे से काफी संख्या में ग्रामीण भूमियाँ खेड़े पर दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना करने उमड़ पड़े।
उनका कहना था कि यदि ऐसा नही किया तो उनके गांव के लोग भी अन्य गांवों के लोगों की तरह पत्थर के बन जाएंगे। ऐसी ही अफवाहें क्षेत्र के कई अन्य गांवों सिकंदरपुर, मंडावली, रामपुर, मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी समौली, इंचौडा कितास आदि में सुनने को मिल रही है। उधर, जागरूक ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।