फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहित सात लोग मिले कोरोना संक्रमित, हड़कंप मचा

विज्ञापन
मवाना में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सील किया गया रास्ता। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना/सरधना/रोहटा(मेरठ)। सरधना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को 36 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार को आई रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं जेल में बंद रुहासा गांव के एक युवक को भी संक्रमण की पुष्टि हुई। मवाना में पॉजिटिव महिला के एक अन्य परिजन और जानीखुर्द थाना प्रभारी भी पॉजिटिव पाए गए। वहीं रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव में वृद्ध को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सरधना नगर व देहात क्षेत्र से शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 36 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। रविवार शाम आई रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सरधना देहात ग्राम प्रधान पति सैय्यद मुमताज अली की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का भी सैंपल भेजा गया था। इनमें परिवार से ही दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं चार दिन पूर्व छबड़िया गांव में वृद्ध रूमाल सिंह की बुखार से मौत हुई थी। परिवार के सदस्यों का सैंपल भेजा गया था। इसमें परिवार के एक सदस्य को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 36 सैंपल में तीन पॉजिटिव केस आए, जबकि 30 नेगेटिव और तीन की रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं गांव रुहासा एक युवक किसी मामले में जेल में बंद है। रविवार को उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
महिला के एक अन्य परिजन को भी हुई पुष्टि
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में दो सप्ताह पहले प्रसूता कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसके परिवार से एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि पॉजिटिव मिले व्यक्ति को मेरठ भेज दिया है। वहीं मवाना में अब पॉजिटिव की संख्या 19 हो चुकी है। लगातार बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत का माहौल है
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी भी मिले संक्रमित
जानीखुर्द। जानी थाना कर्मियों पर कोरोना का कहर जारी है। रविवार को जानी थाना प्रभारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। वही लगातर जानी थाने में तीन कर्मियों को अब तक संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सुभारती चौकी पर तैनात एक सिपाही पांच दिन पूर्व पॉजिटिव पाया गया था। अगले दिन एक होमगार्ड भी संक्रमित मिला। थाना प्रभारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप है। थाने में बाहरी व्यक्तियों को नहीं जाने दिया जा रहा है।
थाने के स्टाफ की रिपोर्ट आई नेगेटिव
रोहटा। रोहटा थाने में रविवार को समस्त स्टाफ की सीएचसी पर कोरोना के सैंपल लेकर भेजे गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि देर शाम आई रिपोर्ट में थाने के समस्त स्टाफ की जांच रिपोर्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना की सैंपलिंग होने के बाद स्टाफ ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें