अफसरों में मचा हड़कंप, कई घंटे काम बाधित
बिजली कटने पर चौकी और थाने के पंखे, एसी और कंप्यूटर बंद हो गए। इंस्पेक्टर मेडिकल ने पता किया तो जेई की स्कूटी का चालान काटने के बदले बिजली काटने की बात सामने आई। इंस्पेक्टर ने पावर कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर बिजली जुड़वाने की गुहार लगाई। देरशाम चौकी व थाने की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इंस्पेक्टर के अनुसार पिछले महीने का थाने का 27 हजार रुपये बकाया था। चौकी का बिल अलग होगा।
वायरल वीडियो में क्या कहा...
वायरल वीडियो में जेई ने कहा कि हमने कहा कि हमारे सिर में एलर्जी है। हेलमेट नहीं लगा रखा था। लेकिन कागज तो रखे हैं सारे। इस पर पुलिस ने प्रदूषण सर्टिफिकेट मांगा। इस पर जेई ने कहा कि चालान हो जाने दो, कोई दिक्कत नहीं। इतना बकाया है तो हम तो कभी कानून की बात नहीं करते। चौकी और थाने के साथ पोस्टमार्टम हाउस की भी बिजली कटवा दो।
यह भी पढ़ें: सपा विधायक की गाड़ी पर संदिग्ध नंबर देख सीओ ने मांगे कागजात, तीखी बहस और फिर...
इसकी जांच कराएंगे
जेई ने बकाया बिल होने पर मेडिकल थाने और तेजगढ़ी चौकी की बिजली कटवा दी थी। उच्चाधिकारियों से बातचीत और बकाया जमा करने के आश्वासन पर कनेक्शन जुड़वा दिया गया। चालान काटे जाने के विरोध में बिजली काटने की जांच कराई जाएगी।
- एके पाठक, अधीक्षण अभियंता शहर
अफसरों को बता दिया
ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर ही स्कूटी चालक का चालान काटा था। बाद में पता चला कि स्कूटी चालक जेई ने चालान कटने से नाराज होकर चौकी व थाने की बिजली कटवा दी। अफसरों को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। -
संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/