फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारस कॉलोनी में बुलडोजर से थान तोड़े, महंत को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नेशनल हाईवे-58 के मेरठ बाईपास पर वेदव्यासपुरी क्षेत्र की पारस कॉलोनी में सोमवार रात कुछ लोगों ने बुलडोजर चलाकर वहां धार्मिक स्थल में बने पांच-छह थान (मठ) तोड़ दिए। विरोध करने पर वहां झोपड़ी बनाकर रहने वाले महंत कमलनाथ गिरि के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर उनका मोबाइल आदि सामान लूट लिया।
विज्ञापन

टीपीनगर पुलिस ने महंत की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बंधक बनाने, धार्मिक स्थलों को बुलडोजर चलाकर क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कर लिया है।
जमीन सरकारी बताई जाने पर राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। दस्तावेज देखकर बताया कि जमीन का मुआवजा दिया जा चुका है। यह सरकारी जमीन नहीं है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि महंत की सुरक्षा में एक एसआई और दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें