फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी के हत्यारोपी को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली, थप्पड़ मारने पर की थी चचेरे भाई की हत्या 

Sun, 19 Jul 2020 01:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- थप्पड़ मारने पर की थी हत्या, बार-बार बदल रहा बयान, रिमांड पर लेगी पुलिस
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सिंचाई विभाग के कर्मचारी विजय उर्फ राजू के हत्यारोपी चचेरे भाई को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी ने थप्पड़ मारने के बदले विजय की हत्या करना बताया है।

विज्ञापन

  
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जेवरी गांव निवासी विजय उर्फ राजू कश्यप मवाना स्थित सिंचाई विभाग में कर्मचारी था। मंगलवार को विजय अपनी वैगनआर कार से मवाना ड्यूटी पर जा रहे थे। उसके चचेरे भाई पंकज और उसके तीन दोस्तों ने विजय की हत्या कर दी थी। आरोपी पंकज के पिता और एक भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

मुख्य आरोपी पंकज फरार चल रहा था। शनिवार रात आठ बजे पंकज दोस्त राजा के साथ बाइक पर जा रहा था। खिर्वा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तभी दोनों युवकों ने पुलिस पर गोलियां चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पंकज के पैर में गोली लगी, जबकि राजा अंधेरे का फायदा उठाते हुए फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। मुठभेड़ की जानकारी लगते सीओ दौराला पंकज सिंह भी मौके पर पहुंचे। घायल से पूछताछ की गई, जिसने थप्पड़ के बदले में हत्या करने की बात बताई है।    

हत्यारोपी पंकज बदलता रहा कहानी 
विजय उर्फ राजू की हत्या पंकज ने क्यों की, इसके बारे में पीड़ित परिवार जानना चाहता है। पुलिस ने हत्यारोपी पंकज से कई बार विजय की हत्या करने का कारण पूछा, जिसमें वह बार-बार बयान बदल रहा है।

हर बार नई कहानी पुलिस को बता रहा है। पैर में गोली लगने के चलते पुलिस भी पंकज से ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकी। सीओ दौराला का कहना है कि घायल पंकज ने बस इतना बताया कि विजय ने उसको थप्पड़ मारा था, जिसका उसने बदला लिया है। यह बात पुलिस को भी हजम नहीं हो रही है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें