फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने तीनों लाइनमैन आरोपियों को भेजा जेल, ये था पूरा मामला

Tue, 25 Aug 2020 07:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रोहटा बिजली घर से संविदा के तीन लाइनमैनों ने रविवार की रात शटडाउन नहीं देने पर बिजली घर पर तैनात एसएसओ के साथ जमकर मारपीट कर बिजली घर पर पथराव किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


बता दें कि रोहटा बिजली घर पर सतीश कुमार एसएसओ के रूप में तैनात है। एसएसओ रविवार की रात में ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान बिजली घर के अंतर्गत काम करने वाले तीन संविदाकर्मी लाइनमैन कपिल पुत्र राजेंद्र गांव डालमपुर, अमरपाल निवासी रोहटा व अंकुर पुत्र राजेश्वर गांव बनवारीपुर रात के समय बिजली घर पर कॉल करके कई तार जोड़ने के लिए शटडाउन मांगा। आरोप है कि एसएसओ ने रात के समय गलत तरीके से कटौती करने पर लाइनमैन को शटडाउन देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों लाइन में नशे में धुत होकर बिजली घर पर पहुंचे तथा उन्होंने गेट खुलवा लिया। और लात-घूंसे व डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया, यही नहीं लाइनमैन ने बिजली घर पर भी पथराव किया। घटना को लेकर रात में एसएसओ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट पथराव कर रहे तीनों संविदा लाइनमैन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें