मेरठ में देहलीगेट पुलिस ने वैली बाजार में स्कूटी सवार मुजफ्फनगर निवासी सोनू और विभोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ विस्फोट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
देहलीगेट इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बैली बाजार चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह वाहनों के चेकिंग कर रहे थे। तभी कबाड़ी बाजार की तरफ से स्कूटी सवार सोनू और विभोर दो बोरों में पटाखें भरके ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम
पुलिस के पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि मुजफ्फनगर में ले जाकर बेचने थे। इससे पहले भी पटाखे ले जा चुके हैं। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।