फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावों का निकला दम, लंबे रूटों पर बसें कम

विज्ञापन
विज्ञापन
दावों का निकला दम, लंबे रूटों पर बसें कम
विज्ञापन

- लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर के लिए बसें कम होने से यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। त्योहारों में यात्रियों के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के दावों का दम निकल गया है। भाईदूज से पहले ही परिवहन निगम की तैयारी फेल होती नजर आ रही है। यात्रियों को लंबी दूरी के लिए बसें नही मिल रही हैं। इस कारण यात्री परेशान हैं। मेरठ से दिल्ली, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, अलीगढ़ रूट पर बसों के फेरे तो बढ़ा दिए गए हैं, लेेकिन लंबी दूरी की बसें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, सीतापुर समेत कई रूटों पर बसों का समय परिवर्तित नहीं किया गया है। दिन में इन रूटों पर कोई बस उपलब्ध नहीं रही जिस कारण कई यात्री परेशान रहे।
मेेरठ में एक निजी कंपनी में काम करने वाले अमित त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें कानुपर जाना है, लेकिन उन्हें सुबह के समय सोहराब गेट डिपो से कोई बस नहीं मिली। यही हाल अन्य लंबी दूरी के रूटों पर भी रहा। त्योहार के दौरान छुट्टी बिताने के लिए लोग अपने घर जा रहे हैं जिससे बस अड्डों पर भीड़ बढ़ रही है, लेकिन उन्हें सवारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

---
इन रूटों पर बढ़े हैं फेरे
मेरठ से दिल्ली, बिजनौर, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून, बरेली, हाथरस इन रूटों पर बसें बढ़ाई गई हैं। पहले जहां इन रूटों पर 10 से 12 बसे चल रहीं थी अब इन रूटों पर 15 से 16 बसें संचालित हो रही हैं। एआरएम अरविंद कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लंबी दूरी की बसों को भी समय पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

---
बिना बस स्टॉप के भी रुकेंगी बसें, परिवहन निगम ने दिए निर्देश
आरएम केके शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बस संचालकों को बीच सड़क पर भी यात्री बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं भी बिना स्टॉप के सवारी मार्ग पर खड़ी है तो उसके लिए भी बस रोकी जाएगी। अगर चालक परिचालक बस को नहीं रोकते हैं तो शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे बसों में लोड फैक्टर भी बढ़ेगा जिससे राजस्व की भी प्राप्ति होगी और यात्रियों को भी बस मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें