शरारती तत्वों ने तोड़ दिए पुलिस के बैरियर
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने जिलेभर में करीब 150 बैरियर लगाए थे। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में भी 15 से अधिक बैरियर लगाए गए। मगर, पुलिस के ढीले रवैये से अब बैरियर शरारती तत्वों ने तोड़ दिए हैं। कई जगह बैरियर तोड़कर ईख के खेतों में फेंक दिए गए हैं।
गैंगस्टर की कार्रवाई, संपत्ति की जांच
अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। यही नहीं जिले में अपराधियों की संपत्ति की जांच कराई जा रही है। इसके बावजूद अपराध बढ़ रहे हैं।
पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। अगर कहीं बैरियर तोड़े गए हैं तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। बैरियर पर पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए है।
- मनीष मिश्रा, एएसपी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/