फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: ज्ञान के लिए प्रयोग करें मोबाइल, सोशल मीडिया पर रहें सतर्क : अंतरिक्ष जैन

विज्ञापन
सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की और आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं क
विज्ञापन
मेरठ। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने कहा कि छात्राएं बेहतर पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान के लिए ही मोबाइल का प्रयोग करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया एकाउंट्स का प्रयाेग करते समय सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर साइबर अपराधी या असामाजिक तत्व आपको शिकार बनाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपकी छवि को भी प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सराय लाल दास स्थित सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में हुई पुलिस की पाठशाला में उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट और साइबर बुलिंग के बारे में बताया। एएसपी ने कहा कि मोबाइल के फायदे के साथ ही नुकसान भी हैं। सिर्फ पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचें। यह तभी संभव हो पाएगा, जब अभिभावक भी सजग रहेंगे।
किसी प्रलोभन में न आएं
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी कई तरह के प्रलोभन देते हैं। पढ़े-लिखे लोग भी उनके जाल में फंस जाते हैं। इसलिए मुफ्त और बिना किसी योगदान के कोई उपहार या रकम दे रहा है तो सतर्क हो जाएं। अनजान कॉल पर भरोसा न करें और किसी के बहकावे में न आएं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी तरह की ठगी या धोखाधड़ी होने पर टोल फ्री नंबर 1930 साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

पुलिस की मदद चाहिए तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने पुलिस की कार्यशैली से लेकर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। हर परिस्थितियों में पुलिस मदद के लिए आगे रहती है। समाज का भी दायित्व है कि वह भी पुलिस की मदद करे। कोई वारदात या संदिग्ध गतिविधि हो हेल्पलाइन नंबर 112 नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पुलिस गोपनीय रखती है। शहरी क्षेत्र में पीआरवी पांच मिनट में और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मिनट के अंदर पहुंचती है। 24 घंटे पीआरवी की सेवा उपलब्ध है। परिवार में किसी भी महिला या किशोरी के साथ कोई घटना होती है तो 1090 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
-
छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा : नीलिमा सिंह
इस दौरान प्रधानाचार्य नीलिमा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन और मार्गदर्शन से छात्राएं काफी जागरूक होंगी। उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने एएसपी सहित अन्य अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, अलका, संध्या कुश सहित अन्य मौजूद रहे।
-
छात्राओं ने एएसपी से पूछे ये सवाल...
सवाल- हमारे गांव में पीआरवी काफी देरी से पहुंची है। इसका क्या कारण है?- प्रिया
उत्तर- डायल-112 सेवा बहुत तेज है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मिनट तक पहुंचने का प्रयास रहता है।
सवाल- घर से बाहर निकलने पर अगर कोई परेशान करें तो क्या करें? -तलबिया
उत्तर- आप तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें। दस मिनट में ही आपकी मदद के लिए पुलिस की गाड़ी पहुंच जाएगी।

सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की और आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं क

सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की और आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं क

सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की और आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं क

सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की और आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं क

सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की और आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं क

सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की और आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं क

सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की और आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें