फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिस्टल और एक लाख की लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ी, मामला मारपीट का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोला रोड स्थित मुल्तान नगर में पांचली खुर्द निवासी विपिन चपराना और अमित चपराना से पिस्टल और एक लाख रुपए की लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। जांच करने में मामला मारपीट का मिला। पिस्टल विपिन की कार के नीचे से बरामद हो गया।
विज्ञापन


विपिन चपराना ने शुक्रवार देर रात डायल 112 को सूचना दी थी कि हम दोनों कार से जा रहे थे। मुल्ताननगर के पास कुछ लोगों ने रोक कर मेरी पिस्टल और अमित से एक लाख रुपये लूट लिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि दोनों शराब पिए हुए थे। विपिन की पिस्टल कार के नीचे पड़ी मिली। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि दोनों वहां खड़े होकर शराब पी रहे थे। एक स्कूटी सवार से उनकी कहासुनी हुई थी, जिसके साथ इन्होंने पहले मारपीट की। कुछ देर बाद स्कूटी सवार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और इन दोनों की उन्होंने पिटाई कर दी। चोट लगने से विपिन घायल हुआ है। जिसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें