फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कोतवाली से लिसाड़ी गेट तक बदले थाना प्रभारी, 40 पुलिसकर्मियों के तबादले

Sat, 24 Oct 2026 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Police Transfer: मेरठ में एसएसपी ने जनहित और प्रशासनिक समायोजन के तहत 40 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए। कोतवाली, टीपीनगर, दौराला, किठौर समेत कई थानों को नए प्रभारी मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनहित और प्रशासनिक समायोजन के तहत 40 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में कोतवाली, टीपीनगर, दौराला, किठौर, सरधना, कंकरखेड़ा, मेडिकल और लिसाड़ी गेट समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कई उपनिरीक्षकों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में गैर जनपद स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन भेजे गए अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


मेरठ में कई प्रमुख थानों को मिले नए प्रभारी
तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक समयपाल सिंह को खरखौदा से कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। अतुल कुमार सिंह को देहली गेट से टीपीनगर, मुकेश कुमार चौहान को पुलिस लाइन से दौराला और पंकज कुमार सिंह को कोतवाली से किठौर भेजा गया है।

अरुण कुमार मिश्र को टीपीनगर से सरधना, सुमन कुमार सिंह को दौराला से कंकरखेड़ा, ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को मवाना से मुंडाली और गौरव कुमार विश्नोई को जानी से सिविल लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। महावीर सिंह को साइबर थाने से मेडिकल और हरिओम सिंह को मेडिकल से साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है। पूनम कुमारी को फलावदा से निरीक्षक अपराध, थाना सिविल लाइन में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति की कातिल पत्नियों को मृत्युदंड: हाईकोर्ट में अपील, साहिल-अमरदीप आगरा और मुस्कान-रविता लखनऊ जेल भेजे जाएंगे

Trending Videos

लिसाड़ी गेट, नौचंदी और सदर बाजार में भी बदलाव
उपनिरीक्षक अजय अवाना को खरखौदा कस्बा चौकी से थानाध्यक्ष खरखौदा बनाया गया है। अजय शुक्ला को परतापुर से लोहियानगर, अरुण भाटी को सिविल लाइन से नौचंदी और विशाल कुमार को कचहरी चौकी से थानाध्यक्ष लिसाड़ी गेट की जिम्मेदारी दी गई है।

सुमित तोमर को लोहियानगर से एएचटीयू, गौरव सिंह को सरूरपुर से फलावदा, दुष्यंत कुमार को टीपीनगर से हस्तिनापुर और रामप्रकाश को कंकरखेड़ा से सदर बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

अजयदीप को पीआरओ कार्यालय से जानी, देवेंद्र कुमार मिश्र को मुंडाली से मवाना, विजय कुमार को रेलवे रोड से लालकुर्ती और हरेन्द्रपाल सिंह को लालकुर्ती से रेलवे रोड भेजा गया है।

राहुल कुमार को के-ब्लॉक चौकी से देहली गेट, कृष्ण कुमार को भोला झाल चौकी से सरूरपुर और मानवेंद्र सिंह को सदर बाजार से परतापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य तैनातियों में भी फेरबदल
अभिषेक सिंह को मेडिकल थाने से फतेहउल्लापुर चौकी, सत्येंद्र यादव को फतेहउल्लापुर से मवाना खुर्द चौकी, योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से ग्रामीण स्वाट टीम का प्रभारी और चंद्रशेखर को एएचटीयू से माछरा चौकी, थाना किठौर भेजा गया है।

विस्मिता चौधरी को सदर बाजार से कचहरी चौकी, थाना सिविल लाइन में तैनाती दी गई है। रजत मात्रेय को कल्याणपुर चौकी, थाना रोहटा से टीपीनगर और जितेंद्र त्रिपाठी को देहली गेट से के-ब्लॉक चौकी, थाना मेडिकल भेजा गया है।

निरीक्षक अनुप सिंह और शैलेश कुमार, उपनिरीक्षक दलवीर सिंह तथा कमल शंकर त्रिवेदी को पुलिस लाइन भेजा गया है। आदेश के अनुसार, कुछ अधिकारियों को गैर जनपद या अन्यत्र स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पूरी तबादला सूची

क्रम अधिकारी नई तैनाती
1 समयपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
2 अतुल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, टीपीनगर
3 मुकेश कुमार चौहान प्रभारी निरीक्षक, दौराला
4 पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, किठौर
5 अरुण कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक, सरधना
6 सुमन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, कंकरखेड़ा
7 ब्रह्म कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक, मुंडाली
8 गौरव कुमार विश्नोई प्रभारी निरीक्षक, सिविल लाइन
9 महावीर सिंह प्रभारी निरीक्षक, मेडिकल
10 हरिओम सिंह प्रभारी निरीक्षक, साइबर थाना
11 सुबोध कुमार पुलिस लाइन
12 रविंद्र कुमार सिंह पुलिस लाइन
13 जितेंद्र सिंह पुलिस लाइन
14 पूनम कुमारी निरीक्षक अपराध, सिविल लाइन
15 अजय अवाना थानाध्यक्ष, खरखौदा
16 अजय शुक्ला थानाध्यक्ष, लोहियानगर
17 अरुण भाटी थानाध्यक्ष, नौचंदी
18 विशाल कुमार थानाध्यक्ष, लिसाड़ी गेट
19 सुमित तोमर थानाध्यक्ष, एएचटीयू
20 गौरव सिंह थानाध्यक्ष, फलावदा
21 दुष्यंत कुमार थानाध्यक्ष, हस्तिनापुर
22 रामप्रकाश थानाध्यक्ष, सदर बाजार
23 अजयदीप थानाध्यक्ष, जानी
24 देवेंद्र कुमार मिश्र थानाध्यक्ष, मवाना
25 विजय कुमार थानाध्यक्ष, लालकुर्ती
26 हरेन्द्रपाल सिंह थानाध्यक्ष, रेलवे रोड
27 राहुल कुमार थानाध्यक्ष, देहली गेट
28 कृष्ण कुमार थानाध्यक्ष, सरूरपुर
29 मानवेंद्र सिंह थानाध्यक्ष, परतापुर
30 अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी, फतेहउल्लापुर
31 सत्येंद्र यादव चौकी प्रभारी, मवाना खुर्द
32 योगेंद्र कुमार प्रभारी, स्वाट टीम ग्रामीण
33 चंद्रशेखर चौकी प्रभारी, माछरा
34 विस्मिता चौधरी चौकी प्रभारी, कचहरी
35 रजत मात्रेय थाना टीपीनगर
36 जितेंद्र त्रिपाठी चौकी प्रभारी, के-ब्लॉक मेडिकल
37 अनुप सिंह पुलिस लाइन
38 शैलेश कुमार पुलिस लाइन
39 दलवीर सिंह पुलिस लाइन
40 कमल शंकर त्रिवेदी पुलिस लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें