अन्य तैनातियों में भी फेरबदल
अभिषेक सिंह को मेडिकल थाने से फतेहउल्लापुर चौकी, सत्येंद्र यादव को फतेहउल्लापुर से मवाना खुर्द चौकी, योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से ग्रामीण स्वाट टीम का प्रभारी और चंद्रशेखर को एएचटीयू से माछरा चौकी, थाना किठौर भेजा गया है।
विस्मिता चौधरी को सदर बाजार से कचहरी चौकी, थाना सिविल लाइन में तैनाती दी गई है। रजत मात्रेय को कल्याणपुर चौकी, थाना रोहटा से टीपीनगर और जितेंद्र त्रिपाठी को देहली गेट से के-ब्लॉक चौकी, थाना मेडिकल भेजा गया है।
निरीक्षक अनुप सिंह और शैलेश कुमार, उपनिरीक्षक दलवीर सिंह तथा कमल शंकर त्रिवेदी को पुलिस लाइन भेजा गया है। आदेश के अनुसार, कुछ अधिकारियों को गैर जनपद या अन्यत्र स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।