नगर में फ्लैग मार्च निकालते सीओव थाना प्रभारी। (मवाना)
मवाना/सरधना। सहारनपुर में सरकारी भूमि पर बने धर्म स्थल का ढांचा गिराए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के अवसर पर मवाना में पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।
क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे। एहतियात के तौर पर नगर की सभी मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस के जवान तैनात रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और आम जनता में विश्वास बहाली के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य मार्गों, संवेदनशील मोहल्ला क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला।
वहीं, सरधना में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने सीओ आशुतोष कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह के साथ पुलिस बल लेकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही लगातार भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए गए। एसपी देहात ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
नगर में फ्लैग मार्च निकालते सीओव थाना प्रभारी। (मवाना)
नगर में फ्लैग मार्च निकालते सीओव थाना प्रभारी। (मवाना)