- सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा, एसपी यातायात को बनाया गया नोडल अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की भर्ती के लिए परीक्षा शनिवार (आज) 26 केंद्रों पर होगी। इसमें बारह हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए परीक्षा होगी। जिसमें दस हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के संबंध में डीएम डाॅ. वीके सिंह, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पिछले दिनो बैठक ली थी। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अधिकतर परीक्षा केंद्र शहर के अंदर बनाए गए है। एक पाली में दोनों दिन परीक्षा आयोजित होगी। नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।