फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैथोलिक चर्च में कृपाओं की माता का महोत्सव शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में शुक्रवार से कृपाओं की माता महोत्सव की शुरुआत भक्तिभाव और श्रद्धा के वातावरण में हुई। महोत्सव के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च पहुंचे और नवरोजी प्रार्थना में शामिल होकर माता मरियम से आशीर्वाद की कामना की। चर्च परिसर में पूरे दिन प्रार्थना, भजन और आराधना का सिलसिला चलता रहा।
माला विनती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नवीना और मिस्सा बलिदान का आयोजन हुआ। फादर्स ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाए और बीमारों के चंगे होने व विश्व शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता मरियम दया और कृपा की मूर्ति थीं जिन्होंने सदैव मानवता और शांति का संदेश दिया कि जो भी उनकी शरण में आया उसका कल्याण हुआ। उन्होंने सभी को प्रेम, सहिष्णुता और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने चर्च में स्थापित कृपाओं की माता की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष शीश नवाया और मनोकामनाएं मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्च प्रबंधक फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम चार बजे माला विनती, नवीना और मिस्सा बलिदान का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चर्च प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। फादर वलेरियन ने बताया कि कृपाओं की माता का यह महोत्सव अगले सप्ताह तक चलेगा। इसमें आसपास के गांवों और जनपदों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें