फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, मिलीं कई युवतियां, दो युवक गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2019 01:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में अनैतिक कार्यों की सूचना पर पुलिस ने महावीर चौक स्थित मार्केट में हेलो स्पा सेंटर पर छापा मारा। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई युवतियां भी मिलीं, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को शहर के महावीर चौक स्थित मार्केट में मौजूद हेलो स्पा सेंटर व सैलून पर छापे मारे। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि स्पा सेंटर में अनैतिक कार्यों की सूचना पर यह छापेमारी हुई। सेंटर में छह से अधिक युवतियों के साथ एक युवक भी मिला, जो मसाज कराने पहुंचा था। मौके से सेंटर मालिक विपिन जैन निवासी शामली और मयंक चौधरी निवासी गांव नरा जड़ौदा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सभी युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, ऑनलाइन चल रहा था सेक्स रैकेट, फोटो भेजकर बुलाते थे ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ धारा-294 आईपीसी (अश्लीलता फैलाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जिसमें तथ्य मिलने पर आगे जांच की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें