फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में पकड़े गए पीएफआई के परवेज कलछीना से पुलिस ने की पूछताछ, रिमांड की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर में पकड़े गए पीएफआई के परवेज कलछीना से पुलिस ने की पूछताछ, रिमांड की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। सीएए के खिलाफ 20 दिसंबर को हिंसा कराने वाले पीएफआई के सक्रिय सदस्य परवेज कलछीना को एटीएस ने मुरादनगर से गिरफ्तार कर लिया है। परवेज के खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने परवेज से पूछताछ की और उसे रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
20 दिसंबर की हिंसा कराने के लिए शास्त्रीनगर में पीएफआई का कार्यालय खोला गया। जहां से कई दिन पहले लोगों को भड़काने के लिए पीएफआई के सक्रिय सदस्यों ने प्रचार किया था। नौचंदी थाने की पुलिस ने पीएफआई के परवेज कलछीना को नामजद आरोपी बनाया था। शनिवार को एटीएस ने परवेज कलछीना को मुरादनगर से गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही नौचंदी थाना पुलिस मुरादनगर गई और आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ काफी सबूत पुलिस ने जुटाए थे। लोगों को भड़काने के लिए पीएफआई ऑफिस से प्रचार के पोस्टर और बैनर भी पुलिस ने जब्त कर लिए थे। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि आरोपी परवेज कलछीना को पुलिस रिमांड पर लेगी और 20 दिसंबर की हिंसा से जुड़े आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। एटीएस ने मुरादनगर थाने में आरोपी को सौंप दिया है, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें