फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे पर फिर अलर्ट, निगरानी करेंगी खुफिया विभाग की टीमें, पढ़िए- क्यों बढ़ी अफसरों की टेंशन

Thu, 02 Jan 2020 07:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों हुए विरोध-प्रदर्शनों के बावजूद पुलिस प्रशासन पिछले दो शुक्रवार से शहर में कानून व्यवस्था और माहौल को शांत रखने में सफल रहा है। हालांकि देवबंद क्षेत्र में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहे। इसके चलते इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। देवबंद से लेकर शहर तक की जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाज के दौरान पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें निगरानी करेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि दो सप्ताह पहले की जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर नमाज के बाद घंटाघर तक जुलूस और फिर विरोध-प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसे देखते हुए पिछले सप्ताह जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने अधिक सतर्कता बरती और बेहतर प्लान के साथ अफसर शहर को शांत रखने में सफल भी रहे। मगर देवबंद में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते इस जुमे को लेकर भी पुलिस किसी स्तर की लापरवाही से बचना चाहती है।

यह भी पढ़ें: यूपीः ये हैं वो चेहरे, जिन्होंने अफसरों की मौजूदगी में चलाईं थीं गोलियां, गई थी पांच की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रमों ने भी बढ़ाई टेंशन
सीएए को लेकर जहां पुलिस प्रशासन के अफसर हर स्तर पर अब माहौल शांत करने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रमों ने अफसरों की टेंशन बढ़ा दी है। भाजपा ने नए साल के साथ ही नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल भी बुधवार को यहां पहुंच चुके हैं।

उन्होंने इस कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भाजपाइयों को दी थी। इसके साथ ही उन्होंने जमीयत उलमा-ए-हिंद की भूमिका पर आपत्ति उठाई थी। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से सीएए का विरोध जारी रखते हुए इसके लिए विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम करने का प्लान तैयार किया गया है। कांग्रेसी इसी सप्ताह से सीएए के मामले को लेकर बैठकें करेंगे।
 
सीएए के मुद्दे को लेकर प्रदर्शनों के बीच शहर में जुमे के दिन दोनों बार शांति रही है। शहर के लोगों से लेकर सियासी दलों तक ने आपसी सौहार्द कायम रखने में काफी सहयोग किया। इसके बावजूद जुमे को लेकर पहले की तरह पुलिस अब भी अलर्ट है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस बार इंटरनेट सेवाएं बाधित नहीं होंगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी, सहारनपुर।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें