फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Thu, 02 Jan 2020 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिजनौर में तीन युवकों द्वारा एक युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किसी को इसके बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। वहीं युवती ने पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
किरतपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 दिसंबर को वह नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव में एक रिश्तेदारी में जा रही थी। बस से उतरकर जब वह आगे बढ़ने लगी तो तीन युवकों ने उसे तमंचे से आतंकित कर उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

युवती के अनुसार आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। होश आने पर उसने शोर मचाया तो वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने अपने घरवालों या फिर पुलिस को इस बारे में कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। 

बदहवास हालत में अपने घर पहुंची पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि युवती जब रिपोर्ट दर्ज कराने नगीना देहात थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

आरोप है कि तीनों आरोपी युवक फोन पर उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने एसपी से नगीना पुलिस को उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें